लोकवाहिनी, संवाददाता नई दिल्ली। वेनेजुएला पर दिन दहाड़े हमला करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर सोमवार को कुछ अलग ही स्तर पर थे। उन्होंने एक साथ क्यूबा, ईरान, मैक्सिको, कोलंबिया, ग्रीनलैंड के साथ भारत को भी सीधे तौर पर धमकी दे दी है।
ट्रंप ने एक तरफ दावा किया है कि अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी है तो दूसरी तरफ उन्होंने भारत पर और ज्यादा शुल्क लगाने की भी धमकी दे दी है।








