नई दिल्ली। जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। इस केस में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दोनों बेटों- तेजस्वी और तेज प्रताप यादव, बेटी- मीसा भारती और हेमा यादव समेत 40 से अधिक लोगों के खिलाफ आरोप तय करने के निर्देश दिए हैं।
जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े सीबीआई के मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने नियुक्तियों के पीछे एक व्यापक साजिश के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मामले को भी स्वीकार किया। राउज एवेन्यू अदालत ने आरोप तय करने के लिए मामले को 23 जनवरी को सूचीबद्ध किया है। अगली तारीख को, अदालत आरोपियों के बयान को दर्ज करेगी।








