पैसे बांटने के आरोप पर हुई हिंसक टकराव
डोंबिवली | कल्याण डोंबिवली नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच चल रही राजनीतिक जंग अब हिंसक मोड़ लेने लगी है। तुकाराम नगर, डोंबिवली पूर्व में रविवार की रात भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई।
कल्याण डोंबिवली महापालिका चुनाव में भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट युती में चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन पैनल नंबर 29 में युती नहीं बनी, क्योंकि इस पैनल में भाजपा के चार उम्मीदवारों के सामने शिवसेना शिंदे गुट के चार उम्मीदवार खड़े हैं। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगा। शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार नितीन पाटील ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को रंगे हाथ पैसे बांटते पकड़ा गया, जिससे विवाद भड़का।
सोमवार रात को तुकाराम नगर में दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आए और गोंधळ हुआ। झड़प में भाजपा उम्मीदवार आर्या नाटेकर के पति ओमनाथ नाटेकर गंभीर रूप से जख्मी हुए और उन्हें डोंबिवली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी दौरान शिवसेना शिंदे गुट के नितीन पाटील भी घायल हुए हैं।
स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया है और दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई है। प्रशासन और पुलिस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सतर्क हैं, लेकिन यह घटना कल्याण डोंबिवली महापालिका चुनाव में हिंसक मोड़ का संकेत देती है।






