पीएम मोदी ने भारत की डिजिटल ताकत और इनोवेशन का परिचय दिया
सुंदर पिचाई ने भारत में AI हब और टेक्नोलॉजी पर निवेश की घोषणा की
समिट में ग्लोबल टेक पार्टनरशिप और भारत की उभरती AI शक्ति पर जोर
दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 से बड़ी खबर सामने आ रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक एआई इम्पैक्ट समिट है, जिसमें वैश्विक टेक लीडर्स, नीति-निर्माता और इनोवेटर्स एक ही मंच पर जुटे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और भारत को युवा आबादी और तकनीकी प्रतिभा का केंद्र बताते हुए इसे तेजी से विकसित हो रहे टेक-इनेबल्ड इकोसिस्टम का उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री ने इसे भारत की डिजिटल ताकत, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए युग की शुरुआत करार दिया।
समिट में दुनिया के शीर्ष टेक लीडर्स नजर आए। इसमें Sundar Pichai, Sam Altman, Alexander Wang और Dario Amodei जैसी हस्तियों ने भाग लिया। सुंदर पिचाई ने अपने संबोधन में कहा कि भारत हर बार उन्हें अपनी तेज विकास रफ्तार से चौंका देता है। उन्होंने विशाखापत्तनम का उदाहरण दिया, जो कभी शांत तटीय शहर था और अब वहाँ गूगल के 15 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के तहत फुल-स्टैक AI हब का निर्माण हो रहा है।
इस आयोजन में भारत में AI की उपलब्धियों और वैश्विक टेक साझेदारी को बढ़ाने पर जोर दिया गया। समिट को भारत की उभरती AI शक्ति और डिजिटल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








