मेहंदीबाग रोड में गैरकानूनी तरीके से कचरा फेंकने का गंभीर आरोप
स्थानीय निवासियों में संताप की लहर , दुर्गंध और कीट संक्रमण बढ़ा
युवा सेना ने आयुक्त से त्वरित कार्रवाई की मांग की
कार्रवाई नहीं होने पर शिवसेना आंदोलन की चेतावनी देगी
नागपुर शहर के सतरंजीपूरा झोन के मेहंदीबाग रोड परिसर में गैरकानूनी तरीके से कचरा फेंकने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, विद्युत विभाग के सामने स्थित इस क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा जमा किया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
युवा सेना के जिल्हाप्रमुख शरद सरोदे ने नागपुर महानगरपालिका आयुक्त को निवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। निवेदन में कहा गया कि जमा हुए कचरे से तेज दुर्गंध फैल रही है और डास-किटक की संख्या बढ़ गई है, जो स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रही है।
सरोदे ने बताया कि यह मामला घनकचरा व्यवस्थापन नियम, 2016 और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 का उल्लंघन है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई करने और तुरंत स्थल का निरीक्षण कर कचरा हटाने की अपील की। यदि कार्रवाई नहीं की गई, तो शिवसेना द्वारा आंदोलन छेड़े जाने की चेतावनी भी दी गई है। स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है और प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की जा रही है। इस तरह के मामलों से न केवल स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ते हैं, बल्कि शहर की स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है।








