लकडगंज पुलिस थाने में दंत रोग परामर्श और निःशुल्क उपचार
“पीरियोडोंटोलॉजी – पास्ट एंड फ्यूचर” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान
नागपुर:राष्ट्रीय पेरियोडॉन्टिस्ट दिवस के अवसर पर शासकीय दन्त महाविद्यालय व अस्पताल नागपुर, Indian Society of Periodontology (आईएसपी) नागपुर तथा Indian Dental Association (आईडीए) नागपुर के संयुक्त समन्वय से 23 फरवरी को लकडगंज पुलिस थाने में दंत रोग परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. वैभव कारेमोरे (सहयोगी प्राध्यापक एवं सचिव, आईएसपी नागपुर) द्वारा विशेष परामर्श सत्र आयोजित किया गया। समारोह को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरुण क्षीरसागर और राजू अवस्थी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस शिविर में डॉ. मंगेश फडनाईक (अधिष्ठाता), डॉ. तुषार श्रीराव (अध्यक्ष, आईएसपी नागपुर), डॉ. पूनम हुडिया (अध्यक्षा), डॉ. अंशुल महाजन (सचिव), डॉ. गीतिका सोनी और भाविक जैन (आईडीए नागपुर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. सचिन खत्री ने शिविर का मार्गदर्शन किया।इसके एक दिन पूर्व 22 फरवरी को डॉ. विवेक ठोंबरे के मार्गदर्शन में पिली नदी परिसर में भी दंत शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय पेरियोडॉन्टिस्ट दिवस का मुख्य समारोह शासकीय दन्त महाविद्यालय एवं अस्पताल नागपुर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. गिरीश भुतडा (नेशनल पेरियोडोंटल हेल्थ समन्वयक, आईएसपी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. सेजल माली ने “पीरियोडोंटोलॉजी – पास्ट एंड फ्यूचर” विषय पर व्याख्यान दिया। समारोह में डॉ. मंजुषा वरहाडपांडे, डॉ. प्रशांत पंदीलवार सहित अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे। प्रश्नमंजुषा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। संचालन डॉ. श्रद्धा बेपारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. वैशाली मडावी ने किया।









