नागपुर:नागपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नागपुर के बजाज नगर में एक घरेलू नौकर दंपति के साथ मारपीट और उनके शरीर में इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बालाघाट निवासी ओमप्रकाश बिंदवारी और उनकी पत्नी चंदा अक्टूबर से आरोपी के घर काम कर रहे थे।12 दिसंबर को भोजन को लेकर हुए विवाद के बाद अमीन के बेटे ने चंदा के साथ बदसलूकी की.वहीं, विवाद के बाद ओमप्रकाश की पिटाई की गई और पीठ व पैरों में इंजेक्शन लगाया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। पुलिस जांच में जुटी है. और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।












