विकास ,सड़क और बुनियादी सुविधाएं मुख्य चुनावी मुद्दा,सुबह से ही मतदान केंद्रो पर भारी भीड
नागपूर (बेसा पिपला):नागपूर के बेसा-पिपला नगर पंचायत में आज ऐतिहासिक मतदान हुआ । हाल ही में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यह यहाँ का पहला चुनाव है और पहली बार जनता अपने प्रतिनिधि चुन रही है और इस चुनाव में जनता के मुद्दे बिल्कुल साफ़ हैं सड़कें, गड्ढे,और अधूरा विकास। आज सुबह से ही बडी संख्या में बुजुर्ग और आम नागरिक मतदान करने बुथो पर पहुंचे .
सालों से बदहाल सड़कों से परेशान लोगों ने कई बार आवाज़ उठाई कहा “पहले सड़क, फिर वोट”, तो कहीं खुलीं चेतावनी तक दी गई कि विकास नहीं तो वोट नहीं।
लोगों की नाराज़गी इस बार मतपेटियों में बदलते नजर आ रही है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर महिलाओं , बुजूर्गो और युवाओं की अच्छी भागीदारी देखी गई .
बेसा-पिपला की हालत किसी से छिपी नहीं है बारिश में डूबती सड़कें, टूटी ड्रेनेज लाईन्स और अधूरे काम. अब जनता उसी को चुनना चाहती है, जो इन समस्याओं का हल दे सके।
आज का मतदान सिर्फ़ प्रतिनिधि चुनने का नहीं हैं बल्कि बेसा – पिपला के आने वाले 5 सालों का भविष्य तय करने वाला दिन है। और इस बार जनता का संदेश साफ़ दिखाई दे रहा है कि हमें विकास चाहिए, झूठे वादे नहीं।











