दुकान का सारा सामान जलकर राख, करोड़ों का हुआ नुकसान
नागपुर :अहिल्या नगर के बांबू गली इलाके से एक खबर सामने आई है। आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे ए एस मार्केटिंग नामक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण और तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
गोदाम के मालिक आनंद शिंदे ने बताया कि दुकान में कैडबरी और अन्य किराना सामान का स्टॉक रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। खुश्कीस्मती से इस घटना में किसी का कोई नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।
अहिल्यानगर महानगरपालिका की अग्निशमन टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। लेकिन इमारत पूरी तरह जल गई है और व्यापारीयो को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन अधिकारी शंकर मिसाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पत्ता लागाया जा राहा है.











