नागपुर। मराठी पत्रकारिता के अग्रदूत आचार्य श्री बालशास्त्री जांभेकर की जयंती के अवसर पर, नागपुर-अमरावती मंडल के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक गणेश मुले द्वारा मंगलवार को दैनिक लोकवाहिनी के विशेष अंक विमोचन किया गया। सूचना अधिकारी पल्लवी धाराव, सूचना अधिकारी रितेश भुयार, जिला सूचना अधिकारी विनोद रापटवार, दैनिक लोकवाहिनी के समूह संपादक डॉ. प्रवीण महाजन, विशेष अंक के विशेष संपादक नितिन कुलकर्णी, दैनिक लोकवाहिनी के सहायक संपादक विजय गावंडे और दैनिक हिंदी लोकवाहिनी के कार्यकारी संपादक राजेश नामदेव शुभारंभ समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मराठी पत्रकार दिवस के अवसर पर, दैनिक लोकवाहिनी समूह के संपादक डॉ. प्रवीण महाजन ने गणेश मुले सहित उपस्थित लोगों को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और उनकी सफलता की कामना की। इस अवसर पर, गणेश मुले ने विशेष अंक की समीक्षा की और दैनिक लोकवाहिनी की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।









