रैली में नागरिकों और समर्थकों ने बढ़ाया आंदोलन का उत्साह
विदर्भ राज्य आंदोलन समिती ने “मिशन 2027” के तहत स्वतंत्र विदर्भ राज्य की स्थापना के लिए एक ‘संकल्प मेळावा ‘आयोजित करने की घोषणा की है। यह मेळावा 22 फरवरी को होने वाला है। इस कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के रूप में आज इतवारी के दिन विदर्भ चंडिका मंदिर से एक जन संकल्प झेंडा रैली निकाली गई।
इस रैली में 100फुट लंबा झंडा लेकर आंदोलनकारियों ने विदर्भ निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। रैली का उद्देश्य 2027 तक स्वतंत्र विदर्भ राज्य का निर्माण सुनिश्चित करना है। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के नेताओं ने कहा कि यह रैली जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इस मिशन के प्रति एकजुट करने के लिए आयोजित की गई है।
स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने इस रैली में भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। आंदोलन समिति ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक प्रतीकात्मक रैली नहीं है, बल्कि 2027 तक स्वतंत्र विदर्भ राज्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए वास्तविक संकल्प है।
आंदोलन के नेताओं ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मुहिम में सहयोग करें और राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मंचों पर विदर्भ राज्य की आवश्यकता को उजागर करें। समिति का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से जनता की आवाज़ राज्य और केंद्र सरकार तक पहुंचेगी और स्वतंत्र विदर्भ की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।











