संविधान के समानता सिद्धांत के उल्लंघन का आरोप
महाराष्ट्र के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलावों के विरोध में आज नागपुर में बड़ा आंदोलन भड़का। सहायक प्राध्यापक भर्ती में रैंकिंग आधारित गुणांकन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ — विश्वविद्यालय शिक्षण मंच ने सह–संचालक कार्यालय, नागपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।
उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और समान अवसर की मांग को लेकर सक्रिय विश्वविद्यालय शिक्षण मंच ने इस सरकारी निर्णय के खिलाफ नागपुर में अपनी आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि यह नई मूल्यांकन प्रणाली ग्रामीण और बहुजन पृष्ठभूमि के छात्रों के साथ अन्याय करती है और संविधान में निहित समता के मूलभूत सिद्धांतों का सीधे-सीधे उल्लंघन है।











