लोकवाहिनी, संवाददाता:तेल अवीव। पीएम मोदी ने इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 7 अक्टूबर के नरसंहार का दर्द महसूस करता हूँ। हमास का नाम लेकर पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि बेगुनाह नागरिकों की हत्या बर्दाश्त नहीं। आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ होना चाहिए। इसके खिलाफ दुनिया का एक रुख होना चाहिए। इस पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे।
पीएम मोदी ने कहा, “मैं भारत के लोगों की तरफ से हर उस जान के लिए संवेदनाएं भी रखता हूँ, जो 7 अक्टूबर को हमास के उस भयानक आतंकवादी हमले में गई। हर उस परिवार के लिए भी संवेदना है, जिनकी दुनिया तबाह हो गई। हम आपका दर्द समझते हैं। हम आपके दुख में शामिल हैं। भारत पूरे भरोसे के साथ इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है।”










