पनवेल:स्थानीय भूमिपुत्रों ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दि. बा. पाटिल के नाम पर रखने के लिए ‘करो या मरो’ जैसी दृढ़ भूमिका लेते हुए आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। सांसद बाळ्या मामा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन की रूपरेखा अंतिम की गई।
22 दिसंबर को भिवंडी मानकोली नाका से पदयात्रा शुरू होगी, जो 24 दिसंबर को एयरपोर्ट पर बड़े मोर्चे में परिवर्तित हो जाएगी। “एक ही संघर्ष – दि. बा. पाटिल” जैसे नारों से माहौल बेहद जोशीला हो गया।












