वन विभाग नागपुर में रहे, विदर्भ का हक सुरक्षित रहे
नागपुर:विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने नागपुर के व्हरायटी चौक पर महाराष्ट्र सरकार के विरोध में आंदोलन किया। समिति का आरोप है कि महाराष्ट्र सरकार वन विभाग का मुख्य कार्यालय नागपुर से मुंबई स्थानांतरित करने की योजना बना रही है।
समिति का कहना है कि विदर्भ में सबसे अधिक वन हैं, इसलिए वन विभाग का मुख्यालय नागपुर में ही होना चाहिए, और इसे विदर्भ से मुंबई स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। आंदोलन के दौरान विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने घोषणाबाजी की, नारे लगाए और सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन भी किया।









