नागपुर: कॉमरेड एच. एल. परवाना मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक व्याख्यान कार्यक्रम में मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति के. चंद्रू मुख्य वक्ता होंगे। वह वर्तमान समय में हमें अपने संविधान की रक्षा क्यों करनी चाहिए इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
यह कार्यक्रम शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को शाम 5.30 बजे, भाई बर्धन मेमोरियल हॉल, परवाना भवन, नागपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कर्मचारी, श्रमिक वर्ग, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
वहीँ,ट्रस्ट की ओर से नागपुर के नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील भी की गई है। आयोजन को लेकर कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।











