कपिलनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित हाईवे बार एंड रेस्टोरेंट में सिगरेट मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान कुछ हल्लेखोरों ने यशोधरा नगर निवासी शेख अकील पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों का उद्देश्य पीड़ित को गंभीर रूप से घायल करना था।
पुलिस ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को घटनास्थल पर लाकर सार्वजनिक रूप से परेड (धिंड) कराई, ताकि समाज में कानून का संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचे और अपराधियों में भय उत्पन्न हो।
पीड़ित को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।








