गढ़चिरोली पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
लोकवाहिनी, संवाददाता
गढ़चिरोली। गढ़चिरोली जिले में माओवाद अब खत्म हो चुका है। सुरक्षा बलों को धमकाने और घात लगाकर किए जाने वाले ऑपरेशनों को अंजाम देने के लिए माओवादियों द्वारा विभिन्न प्रकार के हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता था। अंतरराज्यीय सीमा से लगे सुदूर वन क्षेत्र का फायदा उठाकर माओवादियों द्वारा ये सामग्री तैयार कर गुप्त रूप से वन क्षेत्र में छिपा दी गयी थी। इसका उपयोग विभिन्न नक्सली सप्ताहों, चुनावों आदि में किया जाता था। कई बार सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया जाता है। इसके विरुद्ध 23 मई 2026 को की गई कार्रवाई के साथ ही गढ़चिरोली पुलिस बल ने 27 मई 2026 को माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई सामग्री को जब्त करने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार गढ़चिरोली पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से गहन पूछताछ की गई, तो माओवादियों ने कांकेर जिले में पोस्ट की जानकारी मिली। नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से 07 किमी की दूरी पर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर वन क्षेत्र में हथियार और हथियार निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री छिपाए जाने की जानकारी मिली थी। तदनुसार दिनांक 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, गढ़चिरोली एम. रमेश के मार्गदर्शन में सदर जंगल क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें स्पेशल मिशन टीम प्राणहिता की 04 टीमों, डीएआरजी नारायणपुर की 01 टीम और बीडीड़ीएस प्राणहिता की 02 टीमें सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना की गई।
बुधवार को सर्च अभियान के दौरान और बीडीड़ीएस टीमों द्वारा गहन निरीक्षण के दौरान 01 नग इंसास राइफल, 02 नग सिंगल शॉट राइफल, 02 नग 12 बोर राइफल, एसएलआर राइफल के 02 जीवित कारतूस, 303 राइफल के 12 जिंदा कारतूस, 12 बोर राइफल के 04 जिंदा कारतूस, 25 किलो आई.ई.डी. विस्फोटक, 02 नग क्लेमोर, 110 डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर, 500 से अधिक बीजीएल सेल और बीजीएल सेल बनाने के लिए सामग्री, 07 नग बीजीएल लॉन्चर, 03 नग ट्यूब लॉन्चर, लोहे की छड़ें और 02 नग लेथ मशीनें, 02 नग मोटर्स, ग्राइंडर मशीन, इनवर्टर और बैटरी, वायर बंडल, सोलर प्लेट आदि। गढ़चिरोली पुलिस बल ने बड़ी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने की सामग्री जब्त करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में दस्ते के जवानों द्वारा घटना स्थल से प्राप्त नक्सली सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।












