सरकार के आश्वासन के बाद बनी सहमति
लोकवाहिनी, संवाददाता
जालंधर। पंजाब के किसान मंगलवार को दिल्ली कूच के लिए शंभू, कुंडली और खनौरी बॉर्डर पर मंगलवार सुबह से जमा हुए थे। अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में आयोजित दिल्ली कूच स्थगित हो गया। दोपहर 3 बजे बाद किसान शंभू बॉर्डर से वापस लौटने लगे। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य किसान नेताओं की बैठक के बाद बनी सहमति के बाद पंजाब से आये किसानों ने वापस जाना शुरू कर दिया। दिल्ली-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग किसानों की बसों और वाहनों के नेशनल हाईवे से हटटने के बाद जल्द ही खोल दिया जाएगा। इससे पहले किसान संगठनों के नेताओं की किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से बैठक हुई। सरवन सिंह पंधेर ने बैठक के बाद कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने हमें ट्रेड डील के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से बातचीत कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत गिरफ्तार किए गए दूसरे नेताओं की जल्द रिहाई की मांग भी की है। हमारी दोनों मांगे मान ली हैं अब हम अपने नेताओं से बातचीत करके आगे का फैसला लेंगे। (पेज 6 पर)











