900 से अधिक प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर
मुंबई। सीजेपी के आंदोलन के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न थानों में कुल 8 मामले दर्ज किए हैं। आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने तथा बिना अनुमति आंदोलन करने का आरोप लगाते हुए 900 से अधिक प्रदर्शनकारियों को विभिन्न मामलों में आरोपी बनाया गया है।
मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिवाजी पार्क थाने में सबसे अधिक 600 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं माहिम पठाने में 100 से अधिक, दादर पठाने में 70 से अधिक और सायन थाने में 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
इसके अलावा वरली पठाने में 21 लोगों के खिलाफ, कालाचौकी थाने में 20 से अधिक, भोईवाड़ा थाने में 20 से अधिक तथा वडाला टीटी थाने में 25 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।
मुंबई पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न स्थानों पर आंदोलन करने के मामले में संबंधित थानों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं और सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
चैत्यभूमि पर हुए सीजेपी आंदोलन के मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 मामले दर्ज किए हैं और 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दादर स्थित चैत्यभूमि पर हुए सीजेपी आंदोलन के मामले में मुंबई पुलिस ने 3 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस आंदोलन के लिए किसी भी प्रकार की पुलिस अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति आंदोलन करने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।











