नई दिल्ली। एनसीपी (शप) चीफ शरद पवार ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मौके पर सुप्रिया सुले भी उनके साथ रहीं. यह मुलाकात संसद भवन में हुई. शरद पवार ने मोदी को एक पत्र भी सौंपा. दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई? अभी इसका ब्योरा सामने नहीं आया है. एक दिन पहले शरद पवार जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंचे थे. उन्होंने अभिजीत दीपके से मुलाकात की थी. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में परिसीमन बिल, सीजीपी प्रोटेस्ट पर भी चर्चा हुई होगी. यह मुलाकात उन बयानों के बाद हुई जिसमें सुले ने परिसीमन बिल पर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन को सशर्त समर्थन दिया था. सुले ने कहा था कि अगर सरकार सभी राज्यों में समान 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है तो एनसीपी (एसपी) इसका समर्थन कर सकती है लेकिन इस पर वह इंडिया अलायंस के भीतर भी चर्चा करेंगी.
July 23, 2026
0 Comment
17 Views
पीएम मोदी से मिले शरद पवार;बेटी सुप्रिया सुले भी साथ थीं
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नई दिल्ली। एनसीपी (शप) चीफ शरद पवार ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मौके पर सुप्रिया सुले भी उनके साथ रहीं. यह मुलाकात संसद भवन में हुई. शरद पवार ने मोदी को एक पत्र भी सौंपा. दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई? अभी इसका ब्योरा सामने नहीं आया... Read More














