नागपुर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों को राजभवन में प्रवेश से रोकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडघे ने कहा, केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा भी नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में हमने राजभवन मार्च किया है। नीट परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों में व्यापक नाराजगी देखी जा रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद उनका आक्रोश और बढ़ गया है। इस मुद्दे पर देश के विभिन्न हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
पुलिस ने की धक्का-मुक्की इसी क्रम में नागपुर में प्रफुल्ल गुडघे और कांग्रेस नेता सुनील केदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजभवन की ओर बढ़े। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई।
कामठी कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और कामठी विधानसभा के नेता सुरेश भोयर के नेतृत्व वाली कामठी सिटी कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव तक्षशिला वाघधरे के साथ शांताताई कुंभरे, दिनेश ढोले, काशीनाथ प्रधान, धीरज यादव, अनंत वाघ, अहफाज अहमद, नीरज लोनारे, इरशाद शेख, कुणाल इटकेलवार, किशोर ढाडे, सरिता रंगारी, इशरत खान कृष्णा यादव राजेश बनसिंगे, कमलकर मोहोड, नगरसेवक अलकार गजभिये, छत्रपाल करतभांजे, साजिद अंसारी, अनिल सुयवंशी, सातिका खांडेकर, मीर आसिफ अली, ममता कांबले, कल्याणी रामटेके, योगिनी खोबरागढ़े, नदीम अंसारी, मोहम्मद गुफरान इमरान भाई, सुमेध रंगारी, चिंटूभाई, सुमित गेदाम सत्यफुला खोबरागढ़े, साजिद कमाल अंसारी, राशिद अंसारी, शिल्पा सुंदरकर, दीनू नागदेवे, ज्योति कारेमोरे, हरीश गजभिये, रोशनी भस्मे, हारून अंसारी, नटवर यादव, कुंदा कावले, आसिफ सिद्दीकी, मोहम्मद शफिक, अंजलि वासनिक, कृष्णा कराडभांजे मौजूद थे।














