नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को कहा कि वह प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने के सरकार के वादे से संबंधित लिखित समझौते का इंतजार कर रही है। कॉजपा ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक आश्वासन नहीं मिला तो उसे अपना आंदोलन फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर 36 दिन चले प्रदर्शन को समाप्त करने से पहले सरकार के साथ हुई तीसरे दौर की वार्ता में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। रांका ने कहा, तीसरे दौर की वार्ता में यह सहमति बनी थी कि देशभर में प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस ली जाएंगी और भविष्य में किसी भी आयोजक या प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई नई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी।
July 28, 2026
0 Comment
2 Views
सरकार ने समझौता तोड़ा तो; सीजीपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को कहा कि वह प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने के सरकार के वादे से संबंधित लिखित समझौते का इंतजार कर रही है। कॉजपा ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक आश्वासन नहीं मिला तो उसे अपना आंदोलन फिर से... Read More












