ग्वालियर में शीतला माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे, 26 घायल : 9 अफसर सस्पेंड
लोकवाहिनी, संवाददाता
ग्वालियर। शहर के चीनौर-नयागांव हाईवे स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक और वीभत्स हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहा धान से भरा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को रौंदते हुए ढलान पर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। ट्रक के नीचे पचास से अधिक लोग दब गए थे। सुबह 4 बजे तक ड्रामा सेंटर पर एंबुलेंस से शव व घायलों को लाने का क्रम जारी रहा। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया। वहीं भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सीएसपी को हटा दिया है। इसके अलावा 3 थाना प्रभारियों, एक निरीक्षक यातायात, एक प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने ट्रक मालिक मोहित सिंह और ड्राइवर दिलबाग दोनों गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दो ट्रक थे, जिन्हें रास्ता नहीं पता था।
पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ग्वालियर शीतला मंदिर हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमजेएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
वे गूगल मैप के सहारे चल रहे थे। एक ट्रक घाटी पर ही रुक गया, जबकि आगे वाला ट्रक अनियंत्रित हो गया और चार स्टॉपेर तोड़ते हुए घुस गया। घटना की अचानक हुई इस भीषणता से आसपास के लोग दहक उठे। सूचना मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश बघेल समेत शहर के कई थानों का पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच कर नीचे दबे लोगों से गंभीर घायलों को बाहर निकाला गया। (पेज 6 पर)














