लोकवाहिनी, संवाददाता:पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बिहार में नीतीश कुमार ने गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश की नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल किए गए। कैबिनेट में 13 नए चेहरे, 4 राजपूतों को जगह दी गई। मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद सम्राट चौधरी ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सम्राट और विजय लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने हैं।
मंच पर पीएम मोदी के अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 अन्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में 3 महिलाओं को रखा गया है तो मुस्लिम समाज से जमा खान को मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह और रामानुद के अलावा श्रेसी सिंह भी मंत्री बनीं हैं। श्रेसी सिंह पूर्व निशानेबाज़ और पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं और वह पहली बार मंत्री बनीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। गांधी मैदान में हजारों की भीड़ जमा थी।










