संजय शर्मा का विरोधियों को सीधा संदेश — कहा “जनता आपको बाहर फेंक देगी!
संजय शर्मा बोले जनता अब झूठ का पर्दाफाश कर सीधे दिखाएगी बहार का रास्ता!
नंदुरबार:नगरपालिका चुनाव की रणधूमाल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इसी दौरान भाजपा ने कल रात शहर में एक भव्य शक्ति प्रदर्शन किया. नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार अविनाश माली और नगरसेवक पद के अन्य उम्मीदवारों के समर्थन में भराई गई यह विशाल सभा विरोधियों के दिलों में हलचल पैदा करने के लिए पर्याप्त साबित हुई.
सभा में भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, विधायक डॉ. विजयकुमार गावित, पूर्व सांसद डॉ. हिना गावित सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे. भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक वहां जमा हुए थे, जिससे परिसर खचाखच भरा हुआ था.
इस दौरान संजय शर्मा ने विधायक चंद्रकांत रघुवंशी पर सीधे आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि रघुवंशी ने गठबंधन में रहते हुए कांग्रेस का प्रचार किया था और अब जनता उन्हें सीधे बाहर का दरवाजा दिखा देगी.
उन्होंने कहा –
“हम सरल और सीधे तौर पर भाजपा का प्रचार करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है! गठबंधन में रहते हुए कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए रात-दिन घूमने वाले आज हमें सीख देने निकले हैं?”
“जनता को अब उनके झूठ का पर्दाफाश करने का समय आ गया है. इस बार जनता उन्हें हाथ पकड़कर सीधे बाहर का रास्ता दिखाएगी. भाजपा ने हर क्षेत्र में काम किया है, इसलिए जनता फिर से भाजपा को ही सत्ता में वापस लाएगी.”
भाजपा की इस सभा ने नंदुरबार के राजनीतिक वातावरण में बड़ा भूचाल मचा दिया है.कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास शिखर पर पहुंच चूका है, जबकि विरोधियों के खेमे में चिंता बढ़ नज़र आ रही है.











