कांग्रेस का आरोप;बाहर से लाए गए फर्जी मतदाता
बुलढाणा:बुलढाणा नगर परिषद चुनाव में मतदान की शुरुआत होते ही फर्जी मतदान का खुला मामला सामने आया है। चुनाव प्रक्रिया में दर्ज हुआ यह राज्य का पहला गंभीर मामला माना जा रहा है। वार्ड क्रमांक 15 के गांधी प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर वैभव देशमुख के नाम से कोथळी (ता. मोटाळा) के एक व्यक्ति को मतदान के लिए लाया गया था। यह बात सामने आते ही उसे हिरासत में ले लिया गया।
इस संदिग्ध व्यक्ति के साथ एक महिला होने की जानकारी भी सामने आई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया है कि कोथळी और इब्राहिमपुर से गाड़ियों के जरिए कई फर्जी मतदाताओं को बुलढाणा लाया गया। साथ ही घाट क्षेत्र से दो वाहनों में ऐसे मतदाताओं को भेजे जाने की गंभीर जानकारी भी उन्होंने दी है।
सपकाळ ने इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है। अब प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।











