नांदेड़:महाराष्ट्र सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल न करने के विरोध में आज नांदेड़ में विशाल मुक मोर्चा निकाला गया।1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। इस निर्णय के बाद देशभर के लाखों प्राथमिक शिक्षकों की सेवा असुरक्षित हो गई है।
शिक्षक संगठनों का आरोप है कि बार-बार आग्रह और आश्वासन देने के बावजूद महाराष्ट्र शासन ने आज तक इस निर्णय के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं की, जिससे राज्यभर के शिक्षकों में गहरा असंतोष है। इसी विरोध में 5 दिसंबर को नांदेड़ में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलस के शिक्षक तथा बाकी कर्मचारी स्कूल बंद रखकर ITI से लेकर जिल्हाधिकारी कार्यालय तक मुक मोर्चा लेकर निकले। इस आंदोलन में महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघटना समन्वय समिति, उर्दू शिक्षक संघटना, तथा मराठवाडा मुख्याध्यापक संघटना भी शामिल हुईं।











