नई दिल्ली। अपनी सीमाओं की सुरक्षा मजबूत करने और अग्रिम मोर्चे पर सेना की युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए भारत अमेरिका से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम-जैवलिन की खरीद करेगा। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए भारत से प्रारंभिक समझौता होने की घोषणा की। यद्यपि रक्षा मंत्रालय की ओर से सौदे के संदर्भ में अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है मगर अमेरिकी खुलासे से स्पष्ट है कि भारत करीब 100 एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम जैवलिन की खरीद करेगा। अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी के अनुसार मीडियम रेंज की इस हल्के पोर्टेबल खरीद आपूर्ति सौदे की कुल लागत 45.7 मिलियन डॉलर होगी और इसे संयुक्त सहयोग के तहत इसका भारत में उत्पादन करने का विकल्प भी खुला है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने शुक्रवार को इस एंटी टैंक मिसाइल खरीद सौदे का खुलासा करते हुए कहा ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि भारत ने जैवलिन सिस्टम के लिए ‘लेटर ऑफ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। (पेज 6 पर)
August 29, 2026
0 Comment
16 Views
भारत खरीदेगा दुनिया का सबसे खतरनाक एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम जैवलिन
by Digital Desk
नई दिल्ली। अपनी सीमाओं की सुरक्षा मजबूत करने और अग्रिम मोर्चे पर सेना की युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए भारत अमेरिका से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम-जैवलिन की खरीद करेगा। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए भारत से प्रारंभिक समझौता होने की घोषणा की। यद्यपि रक्षा... Read More













