मुंबई। जमीन के सौदों में पारदर्शिता लाने के लिए फडणवीस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब दो लाख रुपये से अधिक के नकद लेन-देन की जानकारी सीधे आयकर विभाग को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस संबंध में महानिरीक्षक, मुद्रांक एवं पंजीयन को आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, जमीन के सौदों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब दो लाख रुपये से अधिक के नकद लेन-देन का विवरण सीधे आयकर विभाग तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार राजस्व मंत्री ने महानिरीक्षक, मुद्रांक एवं पंजीयन को आवश्यक आदेश जारी किए हैं। अब किसी भी जमीन की खरीद-बिक्री के दस्तावेजों के पंजीकरण के समय ही नकद और चेक के माध्यम से किए गए भुगतान का अलग-अलग विवरण दर्ज किया जाएगा। यदि किसी सौदे में एक से अधिक खरीदार या विक्रेता हैं, तो प्रत्येक का अलग-अलग हिसाब संकलित किया जाएगा।
November 21, 2026
0 Comment
1 Views
दो लाख से अधिक के नकद लेन-देन की जानकारी सीधे आयकर विभाग को जाएगी
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता मुंबई। जमीन के सौदों में पारदर्शिता लाने के लिए फडणवीस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब दो लाख रुपये से अधिक के नकद लेन-देन की जानकारी सीधे आयकर विभाग को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस संबंध में महानिरीक्षक, मुद्रांक एवं पंजीयन को आवश्यक... Read More














