विपक्ष की भूमिका न नजरअंदाज करने की मांग,जनता के हितों पर ध्यान दें, दिखावे पर नहीं – विजय वडेट्टीवार
कांग्रेस विधिमंडल नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुती सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियों का दावा पंचतारांकित होटलों में कर रही है, लेकिन जनता निराश है।
वडेट्टीवार ने अवैध कोयला उत्खनन, शेतक़रों की परेशानियां, कुपोषण और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से काम की श्वेतपत्रिका पेश करने की मांग की। उन्होंने विधान सभा में विरोधी पक्ष के महत्व को नजरअंदाज करने पर भी सवाल उठाए।











