एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हादसे से मचा हड़कंप
ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने की मौतों की पुष्टि
विस्फोट के कारणों की जांच शुरू, घायलों का इलाज जारी
नागपुर के कलमेश्वर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कलमेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के राहुलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट होने से अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।यह कंपनी, जिसे पहले स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, औद्योगिक विस्फोटक सामग्री बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है। यहां खनन और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक, डेटोनेटर और अन्य संबंधित उत्पाद तैयार किए जाते हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या अभी सामने नहीं आई है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के उत्पादन क्षेत्र में हुआ, लेकिन सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा
फिलहाल पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।महाराष्ट्र के कळमेश्वर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कळमेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के राहुळगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट होने से अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।यह कंपनी, जिसे पहले स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, औद्योगिक विस्फोटक सामग्री बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है। यहां खनन और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक, डेटोनेटर और अन्य संबंधित उत्पाद तैयार किए जाते हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या अभी सामने नहीं आई है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के उत्पादन क्षेत्र में हुआ, लेकिन सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।











