समुद्र में डूबा हाजी अली : भारत ने दी सख्त चेतावनी, सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
लोकवाहिनी, संवाददाता | नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनावनी के बीच होर्मुज स्ट्रेट से सटे ओमान तट पर गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। हाजी अली नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, इसी दौरान उसपर ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार से हमला किया गया, हमले के बाद जहाज में आग लग गई। हालाँकि, ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। भारत ने ओमान के पास भारतीय मालवाहक जहाज एमएसवी हाजी अली पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है।
विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि समुद्री व्यापार मार्गों पर जहाजों और निर्दोष नाविकों को निशाना बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हमला 13 मई, 2026 की सुबह लगभग 3:30 बजे के आस-पास में हुआ। जब गुजरात का यह मालवाहक जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, जहाज पर ड्रोन या मिसाइल जैसे किसी विस्फोटक हथियार से हमला किया गया। हमले के तुरंत बाद जहाज में भीषण आग लग गई। जहाज के मालिक, गुजरात के द्वारका निवासी सुल्तान अहमद अंसार ने बताया कि “एमएसवी हाजी अली” बेरबेरा पोर्ट से शारजाह की ओर जा रहा था। चालक दल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी।
14 भारतीय क्रू सदस्यों का सफल रेस्क्यू
जहाज पर आग लगने और उसके डूबने की स्थिति को देखते हुए चालक दल के 14 सदस्यों ने साहस दिखाते हुए लाइफ जैकेट पहनी और लाइफ बोट के जरिए जहाज छोड़ दिया।











