रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
लोकवाहिनी, संवाददाता
मुंबई। मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है। मुंबई-पुणे के बीच जल्द ही बुलेट ट्रेन शुरू की जाएगी, ऐसी घोषणा ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। अब दिन में दो बार मुंबई वड़ापाव और पुणे बाकरवड़ी खाने के लिए जा सकें, ऐसा कॉरिडोर हम तैयार कर रहे हैं, ऐसा अश्विनी वैष्णव ने कहा है। वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए यह खुशखबरी दी है। मुंबई-पुणे के बीच बुलेट ट्रेन शुरू होने से पुणे और मुंबईकरों को यात्रा के लिए लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।
चुनाव के समय मैंने गणपति में 300 से अधिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का आश्वासन दिया था। इस साल हम 350 स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम और 20 स्पेशल ट्रेन शुरू करेंगे, ऐसी जानकारी अश्विनी वैष्णव ने दी है। साथ ही मुंबई समेत आसपास के क्षेत्र में रेलवे के 18 हजार करोड़ के काम शुरू होने की बात भी उन्होंने स्पष्ट की है। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलेट ट्रेन का काम रोक दिया था। लेकिन उनके जाने के बाद बुलेट ट्रेन का काम तेजी से शुरू है। मुंबई में वड़ापाव और पुणे जाकर बाकरवड़ी खाने के लिए हम दिन में दो बार जा सकें ऐसा कॉरिडोर बना रहे हैं। साथ ही मुंबई से हैदराबाद के बीच सवा तीन घंटे में यात्रा होगी। मुंबई में सिग्नल व्यवस्था को आधुनिक बनाने का काम शुरू है। लोकल में स्वचालित दरवाजे लगाने को हमारी प्राथमिकता है।
मुंबई में नई 238 एसी लोकल को मंजूरी दी है। रेलवे बोर्ड ने ऐसे आदेश दिए हैं। 2027 में इनमें से पहली एसी लोकल आएगी। उसके बाद 2030 तक सभी एसी लोकल मुंबई में चलेंगी, ऐसी जानकारी भी उन्होंने दी। मुंबई में फिलहाल 3200 लोकल की फेरे होती हैं। उन्हें हम 3500 तक ले जाएंगे। मुंबईकरों की यात्रा सुखद हो और लोकल में भीड़ कम हो, इसलिए हम 15 डिब्बों वाली लोकल भी बढ़ा रहे हैं, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया। इस बीच, अश्विनी वैष्णव द्वारा मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन की घोषणा किए जाने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घोषणा का स्वागत किया है। यह रेल सेवा शुरू करने के लिए मैं अश्विनी वैष्णव का आभार मानता हूं। जो काम नहीं हो सकते, वे भी वे कर रहे हैं। कोंकणवासियों की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ने वाली यह रेल है, ऐसा एकनाथ शिंदे ने कहा है।














