सिटी में नाबालिग सहित 3 महिलाओं से दुष्कर्म
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतापनगर में गिटार सिखाने के बहाने नाबालिग बच्ची से कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। जबकि जरिपटका में 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोसी द्वारा कथित दुष्कर्म की वारदात ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। वहीं मानकापुर में रिश्तों को तार-तार करते हुए एक जीजा पर अपनी साली से दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगा है।
साली को बनाया हवस का शिकार
मानकापुर थाना क्षेत्र में युवक पर अपनी साली को बहाने से घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म करने, धमकी भरे मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय पीड़िता ने अपने जीजा के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी बहन अपने बच्चों के साथ शिर्डी दर्शन के लिए गई थी, उसी का फायदा उठा कर आरोपी ने पीड़िता को काम के बहाने घर बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी लगातार पीड़िता को अपना हाथ काटने की धमकी भरे मैसेज भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जरिपटका में 67 साल की बुजुर्ग से घर में घुसकर दुष्कर्म
जरिपटका परिसर में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर जरिपटका पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता और आरोपी एक ही बस्ती में रहते हैं। पीड़िता को अपने घर के बाथरूम का निर्माण कार्य कराना था, जिसके लिए उन्होंने आरोपी 45 वर्षीय सिद्धार्थ तायडे से ई-रिक्शा के माध्यम से निर्माण सामग्री मंगवाई थी। आरोपी सामान घर पर छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी पैसे लेने के बहाने दोबारा महिला के घर पहुंचा। उस समय पीड़िता घर में खाना खा रही थीं। जैसे ही वह पैसे देने के लिए उठीं, आरोपी ने उन्हें जबरन पीड़िता से जोर जबरदस्ती की और उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने जरिपटका थाने में शिकायत दर्ज कराई।
गिटार टीचर पर शारीरिक शोषण का आरोप, गिरफ्तार
प्रताप नगर थाना अंतर्गत 30 वर्षीय गिटार शिक्षक पर नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 34 वर्षीय फरियादी महिला अपनी 10 वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय भांजी को गिटार सिखाने के लिए, अनीत्य रविंद्र मनोहर के पास क्लास में भेजना शुरू किया था। आरोपी अपने घर में ही क्लास लेता था। 25 जून की दोपहर जब बच्चियां गिटार सीखने के लिए आरोपी के पास गईं, तो आरोपी ने 10 वर्षीय बच्ची को अलग से रूम में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं। बच्चियों के घर पहुंचने पर उनके बर्ताव देखकर मां ने विश्वास में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।








