विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसा बहुत उच्च तापमान वाले पिघले स्टील से भरे लेडल के फटने से हुआ. हादसे के बाद दहशत फैल गई, जिससे कर्मचारी और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्टील प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, यह हादसा स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट एफजी विभाग में हुआ. क्रेन के जरिए खौलते हुए लिक्विड स्टील को ऊपर उठाया जा रहा था.
June 9, 2026
0 Comment
17 Views
मजदूरों पर गिरा पिघला स्टील, 8 मरे
by Digital Desk
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसा बहुत उच्च तापमान... Read More











