पार्षद किशोरी पेडणेकर ने कहा बिना परमिशन दुकानों से खतरा, प्रशासन जिम्मेदार
भायखला रानी बाग में 2 महीने में 2 हादसे, गरीब बच्चे को सरकारी मदद की मांग
मुंबई की भायखला स्थित वीरमाता जिजाबाई भोसले उद्यान यानी रानी बाग से चिंताजनक खबर है । यहां बच्चों को चोट लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय पार्षद किशोरी पेडणेकर (ठाकरे गुट) ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पेडणेकर के मुताबिक, कई पेरेंट्स की शिकायतें आ रही हैं। कल ही एक छोटे बच्चे को चोट लग गई। दो महीने पहले भी एक बच्चे की आंख को गंभीर चोट लगी, जो अब खराब हो चुकी है। बाग के आसपास बिना परमिशन के दुकानें लगाई जा रही हैं। इनके टेबल-चेयर और सामान से बच्चों की जान को खतरा है।
पालकों को बच्चों पर नजर रखनी चाहिए, लेकिन प्रशासन की जिम्मेदारी भी है। बिना इजाजत दुकानें हटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ। गरीब परिवार का बच्चा घायल हुआ है, सरकार मदद दे। पेडणेकर ने मांग कि है के अधिकारी तुरंत एक्शन लें, दुकानें हटवाएं और सुरक्षा इंतजाम सख्त करें। जख्मी बच्चा गरीब परिवार से है, इसलिए सरकार से आर्थिक मदद की अपील की। स्थानीय लोग भी सहमत हैं कि पार्क बच्चों का खेलने का मैदान है, लेकिन लापरवाही घातक साबित हो रही।
प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। विशेषज्ञ कहते हैं कि पार्कों में CCTV और गार्ड्स जरूरी हैं। पेरेंट्स सतर्क रहें, लेकिन सिस्टम को भी सुधारना होगा। यह मुद्दा अन्य पार्कों के लिए भी चेतावनी है।








