लोकवाहिनी, संवाददाता कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें देश में हो रहे विकास की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पश्चिम एशिया (West Asia) संकट के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग/NDA) की रैली में मोदी ने कहा कि केरल में एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) सरकारों के बारी-बारी से सत्ता में आने का सिलसिला राज्य के हित में अब समाप्त होना चाहिए। उन्होंने केरल की जनता से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को अगले पांच वर्षों के लिए सत्ता में आने का मौका देने का आग्रह किया क्योंकि इसमें ‘मोदी की गारंटी’ शामिल है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल की जनता अब एलडीएफ (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) और यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) की राजनीति से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।









