लोकवाहिनी, संवाददाता:नागपुर। जल जागृति अभियान के अंतर्गत ठेकेदार एवं बिल्डर्स एसोसिएशन, भारतीय जल संसाधन संस्थान नागपुर और दैनिक लोकवाहिनी समूह के सहयोग से भव्य स्कूटर रैली का आयोजन शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को सुबह 8:30 बजे किया गया है।
यह रैली अंबाझरी झील स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक के पास से रवाना होगी। रैली स्वामी विवेकानंद स्मारक के पास से शुरू होकर गांधी नगर चौक, शंकर नगर चौक, लक्ष्मी भवन चौक, कॉफी हाउस चौक और लॉ कॉलेज चौक होते हुए फुटाला झील पर समाप्त होगी।
आयोजकों ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर इस स्कूटर रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।








