लोकवाहिनी, संवाददाता:सूरत। गुजरात के सूरत से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ लिंबायत मीठी खाड़ी के पास एक सोसाइटी की इमारत में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक बच्चे समेत 5 लोग झुलस गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पाँचों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरत के लिंबायत में मीठी खाड़ी के पास एक घर में अचानक आग लग गई। आग में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल 5 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुँचे और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुँचाया। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, वहीं झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सभी पाँचों लोगों की मौत हो गई।








