लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। श्रमिकों की भारी भीड़ अपनी विभिन्न जायज मांगों और रोजगार सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतर आई। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और पूरे विदर्भ क्षेत्र के सभी ट्रेड यूनियन एकजुट हुए और उन्होंने यशवंत स्टेडियम से एक भव्य श्रमिक आक्रोश मोर्चा निकाला। जनता के इस विशाल जनसमूह को देखकर प्रशासन हिल गया।इस भव्य मोर्चे में न केवल बिजली कर्मचारी, बल्कि रेलवे, ऑटो चालक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी और निजी कंपनियों के मिल कर्मचारी भी कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुए। यशवंत स्टेडियम से शुरू हुआ यह मोर्चा नारों से गूंज उठा। महाराष्ट्र विद्युत श्रमिक संघ और अन्य संगठनों ने सरकार के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं .
प्रदर्शनकारियों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यह मोर्चा सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय पहुँचा। इस दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनजीत सिंह राठौड़ और आंदोलनकारी अभिजीत मुलेकर ने कार्यकर्ताओं की शिकायतें रखीं। आंदोलनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी तीव्र हो जाएगा।







