तेल अवीव। अमेरिका-ईरान सीजफायर के ऐलान के बावजूद इजरायल ने लेबनान पर भीषण हमले तेज कर दिए। लेबनान सिविल डिफेंस और स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पूरे लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 254 लोग मारे गए और 1,165 से ज्यादा घायल हुए।
बेरुत और दक्षिणी इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही हुई, जहां बाजारों, दुकानों और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। लेबनान की नागरिक सुरक्षा टीम के अनुसार, मारे गए लोग लेबनान के बेरुत, बालबक, हर्मल, नबातीह, अल डिस्ट्रिक्ट, सिडोन और टायर के थे। जानकारी के मुताबिक, इजरायली हमले के बाद ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर दिया है। इससे पहले उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी थी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो यह समझौता टूट जाएगा।










