नागपुर। नेशनल हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट (एनएचसीआई) द्वारा 450 बिस्तरों वाला अस्पताल, नॉर्थ अंबाझरी रोड पर बनाया जाएगा। इस परियोजना का नेतृत्व डॉ. आबाजी धत्ते सेवा और अनुसंधान संस्था कर रही है, जिसने इससे पहले शहर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना की थी।
संगठन के महासचिव शैलेश जोगलेकर के अनुसार, एनएचसीआई अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं के समकक्ष होगा और इसमें अत्याधुनिक निदान उपकरण और उच्च प्रशिक्षित विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे। एनएचसीआई का भूमिपूजन समारोह 24 अप्रैल को दोपहर साढ़े 3 बजे प्लाट नं. 4, नॉर्थ अंबाझरी रोड, धरमपेठ में आयोजित किया गया है। भूमिपूजन कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उपस्थित रहेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में नागरिकों से उपस्थिति की अपील अध्यक्ष सुनील मनोहर, अजय संचेती, शैलेश जोगलेकर, आनंद औरंगाबादकर ने की है।











