लोकवाहिनी, संवाददाता:नागपुर। महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन विभाग में सिविल कैडर के अधिकारी अधीक्षक अभियंता अजय दाभाडे को मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य की महत्वाकांक्षी और राष्ट्रीय स्तर की गोसीखुर्द परियोजना का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है।
दाभाडे इससे पहले नांदेड़ सिंचाई बोर्ड में अधीक्षक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उन्हें विभिन्न बड़ी सिंचाई परियोजनाओं पर काम करने का व्यापक अनुभव है और उनकी नियुक्ति से गोसीखुर्द परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने गोसीखुर्द परियोजना को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था।









