अमेरिकी ठिकानों पर भी ड्रोन अटैक में 63 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
तेहरान। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक जताया है। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह जाने गंवाने वाले व्यक्ति के शोकसंतप्त परिवार के साथ ही घटना में घायल हुए लोगों को हरसंभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कुवैती प्रशासन के साथ तालमेल कर रहा है। (पेज 6 पर)













