नागपुर। सिताबर्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपेठ स्थित साई अपार्टमेंट में एक 20 वर्षीय बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हर्षिद पेदयाला (20) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गडचिरोली का निवासी था और बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह धरमपेठ स्थित साई अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर अन्य छात्रों के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। इस मामले में उसके परिचित श्रीनिवास सिलम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि घटना से एक दिन पहले हर्षिद की परीक्षा थी। रात में उसने अपने मित्रों के साथ सामान्य बातचीत की और कुछ समय बिताने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। अगले दिन सुबह परीक्षा के लिए जाने को लेकर उसके दोस्तों ने कई बार फोन किया, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर रूम पार्टनर्स ने उसके कमरे का दरवाजा खोला। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। हर्षिद का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
June 26, 2026
0 Comment
2 Views
बीएससी छात्र की संदिग्ध मौत: फ्लैट में फांसी पर लटका मिला शव
by Digital Desk
लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। सिताबर्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपेठ स्थित साई अपार्टमेंट में एक 20 वर्षीय बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए... Read More













