पहली सूची जारी करने को लेकर फडणवीस की बड़ी घोषणा
लोकवाहिनी, संवाददाता
मुंबई। किसानों की कर्जमाफी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में 30 जुलाई से पहले कर्जमाफी मिलने की चर्चा थी। अब राज्य सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि कर्जमाफी की पहली सूची कल जारी की जाएगी। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिवंगत अजितदादा की जयंती पर एक सुंदर चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिसमें उनके जीवन और कार्यों को देखा जा सकता है। उनके व्यक्तित्व, मुस्कान और दृढ़ता की झलक भी इस प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद से राज्य के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर कर्ज के बोझ तले दबा किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले कई दिनों से कर्जमाफी के अमल और इसकी प्रक्रिया को लेकर जो अनिश्चितता और भ्रम का माहौल बना हुआ था, वह अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसान कर्जमाफी की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की पहली सूची को बुधवार, 22 जुलाई को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया जाएगा। बाबासाहेब पाटिल द्वारा इस संदर्भ में आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पूरी की जा रही हैं, जिससे इस प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके।
आंदोलन में कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए घुस जाते हैं
■ दिल्ली आंदोलन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन में कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए घुस जाते हैं। दिल्ली के आंदोलन में कई राजनीतिक दल और संगठन अपने हित साधने के लिए अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। आंदोलन नेतृत्वविहीन था, इसलिए भटक गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाई। यदि पुलिस समय पर स्थिति नियंत्रित नहीं करती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि सभी आंदोलनकारी ऐसे नहीं हैं, कुछ लोग अच्छी भावना से भी आंदोलन करते हैं, लेकिन कुछ का उद्देश्य अराजकता फैलाना होता है।











