राखी तालाब से पानी छोड़ने के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन
लोकवाहिनी, संवाददाता
रामटेक। राज्य में अकाल की स्थिति होने के बावजूद राखी तालाब से लाखों लीटर पानी गवलन नाले में छोड़े के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से बेशर्म के पौधे लगाकर रामटेक नगर परिषद के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, रामटेक नगर परिषद राखी तालाब से लाखों लीटर पानी गवलन नाले में बहाकर अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है। आज महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति में हर जगह जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। रामटेक विधानसभा क्षेत्र के विधायक और वर्तमान राज्यमंत्री आशीष जयसवाल सोशल मीडिया पर लोगों को पानी का संभाल कर उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं। सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया है कि किसानों को गेहूं की खेती के लिए पेंच परियोजना से पानी नहीं दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर, उनकी पार्टी के नंग्राध्यक्ष और सत्ताधारी पार्टी के नगरसेवक, स्थानीय विधायक और वर्तमान राज्यमंत्री आशीष जयसवाल को सलाह को मुफ्त की सलाह समझकर अनदेखी कर रहे हैं और प्रतिदिन लाखों लीटर पानी गवलन नाले में बहा रहे हैं। इससे पता चलता है कि लोगों को ब्रह्मज्ञान देने वाले स्वयं कितने अज्ञानी हैं। सिर्फ राखी तालाब से विकास कार्यों का तय प्रतिशत जल्द से जल्द हासिल करने के लिए सूखे की स्थिति में लाखों लीटर पानी बर्बाद करना कहां की समझदारी है? यह सवाल रामटेक के लोगों के मन में है। जब से शिवसेना रामटेक नगर परिषद में सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, निविदा मैनेज करने जैसी अनियमितताएं रामटेक नगर परिषद में बड़े पैमाने पर चल रही हैं। कुछ दिन पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिस पर जिलाधिकारी ने जल दोहन को तुरंत रोकने का आदेश दिया था, लेकिन बेशर्म नगर परिषद जिलाधिकारी के आदेशों का भी पालन नहीं कर रही है। इसके विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से रामटेक नगर परिषद के खिलाफ बेशर्म के पौधे लगाकर प्रदर्शन किया गया।













