नागपुर :नागपुर के झिंगाबाई टाकली इलाके में स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेज़ी से फैलने के कारण देखते ही देखते गोदाम से घना धुआँ उठने लगा। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
स्थानीय लोगों को सुरक्षा के लिए गोदाम के आसपास से दूर रखा गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार किसी तरह की जानमाल की हानि की खबर नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा माल जलकर खाक हो जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।











