बाइक रैली से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नागपुर से यूनिटी मार्च की भव्य शुरुआत की गई। बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस मार्च में मध्य भारत के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने उत्साहाने सहभाग लिया।
नागपुर में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से इस यूनिटी मार्च को रवाना किया गया। इसके साथ ही 400 युवा देश के अलग–अलग हिस्सों की ओर एकता का संदेश लेकर यात्रा पर निकले। नागपुर में इस यात्रा की शुरुआत एक बड़े बाइक रैली के माध्यम से की गई, जिसमें युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और सामूहिक शक्ती का संदेश दिया।










